तन माटी का -10-Sep-2023
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक:10/09/2023
तन माटी का
माटी का तन एक दिन
माटी में ही मिल जाना है,
क्या लेकर गया कोई साथ ?
सब यहीं रह जाना है।।
अच्छा व्यवहार मानव का
याद करेगा जहां।
बुरे को कहेगा बुरा ही ,
अच्छे को अच्छा कहेगा जहां।
माटी का तन एक दिन
माटी में ही मिल जाना है।।
घंमड इस काया का
भला करना ही क्यूं?
रंग हो गोरा या फिर काला,
मरना हर रंग को एक दिन ही यूं ।
भला करेगा होगा भला ही,
बुरे का फल मिलेगा बुरा ही।
माटी का तन एक दिन
माटी में ही मिल जाना है।।
क्या लेकर गया कोई साथ ?
सब यहीं रह जाना है।।
शाहाना परवीन "शान"...✍️
Gunjan Kamal
10-Sep-2023 09:14 PM
👏👌
Reply
राजीव भारती
10-Sep-2023 08:52 PM
जी बेहद ही उम्दा पेशकश।
Reply
Varsha_Upadhyay
10-Sep-2023 08:23 PM
Nice
Reply